नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों ने मनाई होली,रंग-गुलाल लगाकर शिक्षकों संग झूमे छात्र-छात्राएं – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों ने मनाई होली,रंग-गुलाल लगाकर शिक्षकों संग झूमे छात्र-छात्राएं

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कायमगंज / फर्रूखाबाद :- ग्रामीण और कस्बे के प्राथमिक विद्यालयों सहित कई प्राइवेट विद्यालयों में होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान नन्हे-मुन्ने छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों के साथ मिलकर रंग-गुलाल खेला।
विद्यालयों में अध्यापक और अन्य स्टाफ ने बच्चों के साथ होली खेली। सभी ने एक-दूसरे को होली पर्व की शुभकामनाएं दीं। बच्चों में होली को लेकर विशेष उत्साह देखा गया, उन्होंने एक-दूसरे को गुलाल लगाया और होली के गीतों पर खुशी से झूमते नजर आए।
शिक्षकों ने बच्चों को होली के महत्व के बारे में भी बताया और कहा कि गुलाल और प्रेम से होली खेले इस अवसर पर भाईचारे, आपसी प्रेम और सौहार्द का संदेश दिया गया। अध्यापकों ने बताया कि होली का त्योहार आपसी मतभेद भुलाकर प्रेम और सौहार्द के साथ रहने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने बच्चों को सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल होली मनाने की सीख दी। साथ ही, रासायनिक रंगों से बचने का भी आग्रह किया। कायमगंज नगर के विभिन्न निजी शिक्षण संस्थानों में भी छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली का पर्व मनाया। उल्लेखनीय है कि होली के पर्व के मद्देनजर शिक्षण संस्थानों में अवकाश घोषित कर दिया गया है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]