युवती को जिंदा जलाया गया, उपचार के दौरान मौत
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कायमगंज / फर्रूखाबाद :- कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार 24 फरवरी को एक 21 वर्षीय युवती को कथित तौर पर जिंदा जला दिया गया। परिजनों का आरोप है कि एक नकाबपोश युवक ने उस पर पेट्रोल डालकर आग लगाई। युवती की हालत गंभीर बताई जा रही है, उसे प्राथमिक उपचार के बाद लोहिया अस्पताल रेफर किया गया है।
पीड़िता के परिजनों के अनुसार घटना के समय युवती अपने घर से करीब 100 मीटर दूर खेत पर बनी एक झोपड़ी में गई थी, जहां घरेलू सामान रखा जाता है और मवेशी बांधे जाते हैं। जब वह झोपड़ी पर थी, तभी एक लंबा व्यक्ति, जिसने अपना मुंह कपड़े से ढका हुआ था, वहां पहुंचा। उसने पहले नीलम के साथ मारपीट की और फिर उस पर डीजल डालकर आग लगा दी। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
सीएचसी के डॉक्टर जितेंद्र बहादुर ने जानकारी दी कि युवती शत-प्रतिशत जल चुकी है। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे तत्काल लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया है। सैफई मेडिकल कॉलेज से परिजन युवती को किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय ले गए जहां आज रविवार को सुबह युवती की मृत्यु हो गई। मृतका के भाई ने बताया कि वह शव लेकर निकल चुके हैं देर रात तक शव गांव पहुंच जाएगा। जिसके बाद युवती का अंतिम संस्कार होगा।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

