नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , भारी पुलिस बल की सुरक्षा में पंचतत्व में विलीन हुआ युवती का शव – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

भारी पुलिस बल की सुरक्षा में पंचतत्व में विलीन हुआ युवती का शव

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

– नीले रंग की चादर उड़ाकर श्मशान घाट ले जाई गई अर्थी
– भारी संख्या में मौजूद रहा पुलिस बल
– देर रात गांव पहुंचा था युवती का शव

कायमगंज / फर्रूखाबाद :- कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार 24 फरवरी को एक 21 वर्षीय युवती को पैट्रोल डालकर जिंदा जला दिया गया। परिजनों का आरोप है कि एक नकाबपोश युवक ने अपने तीन अज्ञात साथियों के साथ इस घटना को अंजाम दिया। परिजनों की तहरीर मुकदमा पंजीकृत कर दिया गया। सोमवार सुबह भारी पुलिस बल की सुरक्षा में युवती का संस्कार कर दिया गया।
पीड़िता के परिजनों के अनुसार घटना के समय युवती अपने घर से करीब 100 मीटर दूर खेत पर बनी एक झोपड़ी में गई थी, जहां घरेलू सामान रखा जाता है और मवेशी बांधे जाते हैं। जब वह झोपड़ी पर थी, तभी एक लंबा व्यक्ति, जिसने अपना मुंह कपड़े से ढका हुआ था, वहां पहुंचा। उसने पहले नीलम के साथ मारपीट की और फिर उस पर डीजल डालकर आग लगा दी। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
सीएचसी के डॉक्टर जितेंद्र बहादुर ने जानकारी दी कि युवती शत-प्रतिशत जल चुकी है। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे तत्काल लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया है। सैफई मेडिकल कॉलेज से परिजन युवती को किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय ले गए जहां आज रविवार को सुबह युवती की मृत्यु हो गई। मृतका के भाई के अनुसार वह देर रात शव लेकर गांव में पहुंचे। जिसके बाद गांव में सन्नाटा छा गया। जिसने भी शव आने की ख़बर सुनी वह एक नज़र देखने के लिए उधर चल दिया। पुलिस प्रशासन सुरक्षा की दृष्टि से भारी संख्या में मौजूद रहा। मृतका के भाई ने बताया कि पुलिस प्रशासन ने उससे रात में ही अंतिम संस्कार के लिए कहा था। लेकिन सूर्यास्त के बाद हिन्दू धर्म में अन्तिम संस्कार नहीं होता है। जिस कारण सोमवार सुबह सोन सरोवर कुण्डा के समीप बने श्मशान घाट पर युवती का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस अवसर पर भारी संख्या में लोग व पुलिस बल मौजूद रहा। जिसके बाद युवती का अंतिम संस्कार होगा।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]