नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , लोडर-बाइक भिड़ंत में युवक गंभीर घायल,चालक लोडर सहित फरार – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

लोडर-बाइक भिड़ंत में युवक गंभीर घायल,चालक लोडर सहित फरार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

शमसाबाद / फर्रुखाबाद :- कायमगंज-फर्रुखाबाद मार्ग पर एक लोडर और बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद लोडर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
यह घटना शमशाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम रजला मई के पास हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार का मोबाइल जेब से उछलकर लोडर के पहिए के नीचे कुचल गया। शोर सुनकर राहगीर और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक अज्ञात लोडर चालक अपना वाहन लेकर भाग चुका था।मौके पर मौजूद भीड़ ने घायल बाइक सवार को संभाला और तुरंत पुलिस को सूचना दी।
पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल को ई-रिक्शा की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) शमशाबाद भिजवाया। ग्रामीणों की मौजूदगी में जब घायल युवक की तलाशी ली गई, तो उसकी जेब से एक आधार कार्ड मिला। कार्ड पर युवक की पहचान गोरेलाल पुत्र अमर सिंह, निवासी हमीरपुर, कोतवाली कायमगंज के रूप में हुई।सीएचसी शमशाबाद में उपचार के दौरान बाइक सवार को होश नहीं आया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर अलीम अंसारी ने बताया कि युवक की हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। स्थानीय लोग युवक के परिवार को दुर्घटना की सूचना देने का प्रयास कर रहे हैं।थानाध्यक्ष रमेश सिंह ने बताया कि एक्सीडेंट की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी और घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया। उन्होंने कहा कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]