हवन पूजन के साथ कलम दवात की हुई पूजा
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
फर्रुखाबाद :- नगर के मोहल्ला पक्कापुल स्थित सोशल सभा भवन में धूमधाम से कायस्थ समाज द्वारा भगवान चित्रगुप्त महाराज जी की पूजा विधि विधान से की गई उसके पश्चात हवन पूजन कर कलम दवात की पूजा की गई कार्यक्रम उपरांत होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें कायस्थ समाज लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे अंतराष्ट्रीय मानवाधिकार के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप सक्सेना के नेतृत्व में दूज पूजन के अवसर पर हवन-पूजन विनोद सक्सेना( पूर्व कानूनगो),महावीर प्रसाद श्रीवास्तव ( लेखपाल),ने मंत्रोच्चारण किया नीरज सक्सेना ने भगवान चित्रगुप्त महाराज जी की अराधना कर सस्वर पाठ किया प्रसाशनिक अधिकारी अर्चना श्रीवास्तव,तहसील सदर फर्रुखाबाद डॉ अशोक श्रीवास्तव ने कायस्थ समाज के पूर्वजों और वर्तमान में कायस्थ समाज के लोगों के जीवन पर प्रकाश डाला निवेदिता अस्थाना व पूजा ने काव्य पाठ किया। दीपक सक्सेना,कृष्ण कुमार कमठान,शोभित सक्सेना,
प्रिंस सक्सेना,पियूष सक्सेना, प्रखर सक्सेना,ने व्यवस्था संभाली डा० पीएन सक्सेना,आलोक सक्सेना (कोटेदार), शिवप्रकाश सक्सेना,डा० सर्वेश श्रीवास्तव,डा० अशोक सक्सेना, मुकेश सक्सेना,दीपक रंजन सक्सेना, प्रदीप सक्सेना,कार्यक्रम संचालन डा० राजेश हजेला व बड़ी संख्या में कायस्थ समाज के लोग मौजूद रहे।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

