नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बुलेरो की टक्कर से तीन घायल, एक की मौत – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

बुलेरो की टक्कर से तीन घायल, एक की मौत

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कायमगंज / फर्रुखाबाद :-  क्षेत्र के गांव जौरा निवासी उमेश चंद्र कठेरिया (40) उमेश का पुत्र योगेश (15) व दामाद उदय राज निवासी सौरिख कन्नौज तीनो बाइक पर सबार होकर कायमगंज बाजार जा रहे थे जब वह मेहदिया वली के पास पहुंचे और सड़क पार कर घसिया चिलौली वाली सड़क पर जाना चाहा वैसे ही आ रही तेज रफ़्तार बोलेरो ने जोरदार बाइक में टक्कर मार दी टक्कर लगते ही उक्त तीनों बाइक सवार उछल कर दूर जा गिरे और गंभीर घायल हो गए इधर मौका देख बोलेरो सवार गाड़ी लेकर भाग गया धमाके की आवाज सुन आसपास के लोग उधर दौड़े और घायलों के परिजनों को सूचना दी मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायलों को सीएचसी भर्ती कराया जहां गंभीररूप से ससुर उमेश चंद्र को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना पर अस्पताल पहुंचे परिजनों मे कोहराम मच गया मृतक की पत्नी सुनीता देवी पुत्रियां निशा व नेहा एवं पुत्र सन्देश, योगेश का रो रो कर बुरा हाल था बताया गया है कि मृतक उमेश चंद्र के चार बच्चों में सिर्फ एक पुत्री नेहा की शादी हुई थी नेहा की शादी 9 माह पहले हुई थी उनका दामाद उदय राज अपनी पहली होली ससुराल मनाने आया था। मृतक इकलौते थे और नगर की एक गोदाम में काम कर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे थे। उधर दामाद उदय राज की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उसे लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]