नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बाइक फिसलने से दो युवक घायल – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

बाइक फिसलने से दो युवक घायल

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

अमृतपुर / फर्रूखाबाद :- अमृतपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक सड़क दुर्घटना में दो युवक घायल हो गए। तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर फिसलने से यह हादसा हुआ।
गुरुवार रात करीब 9:30 बजे राहुल (28) पुत्र रविमन दुबे और पन्नू उर्फ कमल (30) पुत्र सुनील कुमार दुबे अपनी मोटरसाइकिल से कहीं जा रहे थे। ये दोनों ग्राम काकड़, थाना मिर्जापुर के निवासी हैं।
अमृतपुर थाना के पास उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे दोनों सड़क पर गिर पड़े। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाइक फिसलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे।
उन्होंने घायल युवकों को उठाकर सुरक्षित स्थान पर बैठाया और पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजेपुर ले जाया गया। चिकित्सकों द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]