स्कूल जा रहे मासूम की ई रिक्शा की टक्कर लगने से मौत
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कायमगंज / फर्रूखाबाद :- घर से स्कूल जा रहा कक्षा एक का छात्र ई रिक्शा की चपेट में आने से गम्भीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से परिजन उसे उपचार के लिए सीएचसी कायमगंज लाए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
थाना कम्पिल क्षेत्र के गांव राईपुर चिनघटपुर के मजरा नगला कलपी निवासी तेज सिंह का छः वर्षीय मासूम अर्जुन गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने के लिए जा रहा था। तभी वह ई रिक्शा की चपेट में आ गया जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। मासूम की चीख सुन ईरिक्शा चालक को पकड़ लिया। और घटना की सूचना मासूम के परिजनों को दी। परिजन घायलावस्था में मासूम अर्जुन को लेकर सीएचसी कायमगंज लाए जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। जब इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष कम्पिल ने बताया कि वह घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं विधिक कार्यवाही की जा रही है।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

