कुटरचित दस्तावेजों नौकरी कर रहा शिक्षक, डीएम ने दिए जांच निर्देश
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कायमगंज / फर्रूखाबाद :- बहुचर्चित शिक्षक की नियुक्ति फर्जी दस्तावेजों को लेकर डीएम से शिकायत की।
नगर के मोहल्ला बगिया मंगूलाल निवासी राजेश्वर दयाल ने सम्पूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी आशुतोष कुमार को एक लिखित शिकायती पत्र देकर कहा ग्राम खुडना धमगवा स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में तैनात
शिक्षक प्रवीण कुमार मूल रूप से ग्राम कटाई थाना हंसायन जिला हाथरस का रहने वाला है इसकी जाति अहेरिया है जो कि पिछड़ी जाति में आती है। लेकिन इसने कूटरचित तरीके से जनपद फिरोजाबाद से अपना बहेलिया जाति जो कि अनुसूचित जाति में आती है का प्रमाणपत्र बनवा लिया और अनुसूचित वर्ग में नौकरी कर रहा है। जिलाधिकारी ने बीएसए को दस्तावेजों की जांच कर आख्या देने के निर्देश दिए।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

