संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन से कटकर युवती की मौत, अगले महीने होनी थी शादी
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कायमगंज / फर्रूखाबाद :- घर से लापता युवती का शव संदिग्ध हालात में रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। युवती की अगले महीने शादी तय हो गयी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव पीएम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। थाना क्षेत्र के गांव कादरदादपुर निवासी संजीव श्रीवास्तव की पुत्री रेशमा (19) का शव संदिग्ध परिस्थितियों मे सोमवार सुबह गांव से कुछ दूरी पर रेलवे ट्रैक पर पुलिया के पास पड़ा मिला।
मौत की खबर मिलते ही कोहराम मच गया। मां सोनी का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था। युवती तीन भाई बहनों सचिन, शिवम में सबसे छोटी थी। मौके पर पहुंचे थाने के दरोगा दिनेश यादव, जीआरपी के दरोगा सुशील कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने जांच पड़ताल की। पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव पीएम के लिए भेज दिया है। परिजन मौत का कारण नहीं बता सके।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

