नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पेड़ से गमछे के फंदे से लटका मिला मजदूर का शव, परिजन नहीं बता सके वजह – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

पेड़ से गमछे के फंदे से लटका मिला मजदूर का शव, परिजन नहीं बता सके वजह

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

फर्रूखाबाद :- घर से मजदूरी करने के निकले मजदूर का शव गांव खंडौली में पेड़ पर गमछे से मंगलवार सुबह लटका मिला। परिजन आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं कर सके और न ही किसी पर कोई आरोप भी नहीं लगाया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जानकारी के अनुसार, राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव राई निवासी रामलड़ैते (50) शराब पीने का आदी था। सोमवार को वह घर से पांचाल घाट मजदूरी करने के लिए गया था।
इसके बाद वह शाम को वापस घर नहीं पहुंचा। परिजन ने उसकी खोजबीन की, पर कुछ पता नहीं चला। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने गांव खंडौली निवासी राजेश सिंह के गेहूं के खेत में खड़े बबूल के पेड़ पर गमछे के फंदे से लटका देखा। इससे वहां भीड़ लग गई। परिजन भी पहुंच गए और चीख पुकार मच गई। पुत्र दीपक ने थाना राजेपुर में सूचना दी। इस पर उपनिरीक्षक जेपी वर्मा मौके पर पहुंचे और छानबीन की।

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

वहीं, फाॅरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर नमूने लिए। रामलड़ैते की पत्नी गुड्डी देवी की मृत्यु लगभग छह वर्ष पूर्व हो चुकी है। इसके बाद रामलड़ैते ने संगीता के साथ दूसरी शादी की थी। संगीता से विवाद होता रहता था। संगीता इन दिनों मायके में थी। प्रभारी निरीक्षक सुदेश कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और छानबीन में मिलने वाले तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]