कोतवालेश्वर मन्दिर में हुआ सुन्दर कांड
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कायमगंज / फर्रूखाबाद : – मंगलवार की देर शाम कोतवाली गेट पर श्री कोतवालेश्वर हनुमान जी मंदिर में भक्तों द्वारा पूजा अर्चना कर संगीतमय सुंदर कांड पाठ का आयोजन किया गया। जिसमें आस- पास के दुकानदारों नागरिकों व राहगीरों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की। सुंदरकांड सुन श्रोता भक्ति में लीन हो गए।
सुन्दर कांड में मुख्य रूप से सीओ राजेश कुमार द्विवेदी , कोतवाल मदनलाल चतुर्वेदी,डॉ विकास शर्मा, मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष जितेंद्र रस्तोगी, मंदिर पुजारी संगम शाक्य, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कन्हैया लाल, कोषाध्यक्ष अशोक गंगवार, दीपक शाक्य,मनोज कौशल, कोतवाली के समस्त स्टाफ उपस्थिति रहा। सभी ने श्री हनुमान जी महाराज के उदघोष लगाए। साथ ही दो अप्रैल को होने वाले हनुमान जन्मोत्सव के कार्यक्रम के लिए विचार विमर्श कर रूप रेखा तैयार की गई।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

