खनन अधिकारी की जगह,सरकारी गनर के साथ खनन रोकने पहुंचे विधायक पति पर मार पीट का आरोप
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
फर्रूखाबाद :- सरकारी गनर व अपने कई साथियों के साथ खनन रोकने पहुंचे क्षेत्रीय विधायक के पति का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं विधायक के पति पर मारपीट बाद जान से मारने की धमकी का आरोप लगाकर थाना पुलिस को ताहिर दी गई। लेकिन कार्यवाही की जगह पुलिस प्रशासन मामला संज्ञान में न होने की बात कह कर अपना पल्ला झाड़ रही है। 
जनपद में मिट्टी खनन को लेकर आए ना आए दिन कोई ना कोई खबर या विवाद की चर्चा अक्सर अखबार की सुर्खियों में बनी रहती है। हालांकि जनपद में मिट्टी खनन कोई नई बात नहीं है ऐसा भी नहीं है कि खनन अधिकारी को मिट्टी खनन को लेकर कोई भनक न हो। शनिवार को एक मामला उसे समय संज्ञान में आया जब ग्राम पुरौरी निवासी किशन लाल ने कपिल थाना में तहरीर दी कि वह कम्पिल सूत मिल से ट्रैक्टर द्वारा मलबा उठा रहे हैं। https://youtube.com/shorts/qceSlvOarP4?si=YaKx-QzCYYi4niCk
शाम लगभग चार बजे क्षेत्रीय विधायक के पति डॉ अजीत गंगवार सरकारी गनर बा अपने 10 – 12 अज्ञात साथियों के साथ आए और मेरे पुत्र अखिलेश को जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया। हालांकि सोशल मीडिया पर भी विवाद का वीडियो वायरल हो रहा है जब इस संबंध में किशन लाल से बात की तो उन्होंने बताया कि हमने थाने में तहरीर दी है लेकिन विधायक के पति होने के कारण कोई कार्रवाई न करते हुए पुलिस ने हमको सुबह फिर बुलाया है। शिकायत करने के बाद भी मेरे पुत्र का डॉक्टरी परीक्षण करना भी उचित नहीं समझा मैंने पूरी घटना से जिला के उच्च अधिकारियों को भी अवगत कराया है। सूत्रों की माने तो यह विवाद खनन को लेकर हो रहा है। क्योंकि हर किसी को हिस्सा चाहिए चाहे नेता हो या अधिकारी।
खनन को लेकर विवाद में हुई थी मौत
कायमगंज में मिट्टी खनन को लेकर इसी तरह का एक विवाद सितम्बर 2025 को खान पेट्रोल पंप के सामने मनोज यादव निवासी अल्लाह दादपुर के साथ हुई थी जिसमें लोहे की रात से पीट-पीट कर मनोज यादव को मरणासन्न कर दिया था। उपचार के बाद उसकी मौत हो गई थी। उसकी मौत को लेकर पुलिस चुप्पी साधे रही। बाद में मारपीट की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर प्रशासन में हड़कंप मच गया था।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

