नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , शास्त्र के साथ साथ शस्त्र का ज्ञान अर्जित करें – दक्ष चौधरी – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

शास्त्र के साथ साथ शस्त्र का ज्ञान अर्जित करें – दक्ष चौधरी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

पांचाल राज्य का नाम कायमगंज, जिला फर्रूखाबाद कैसे पड़ा यह विचारणीय – मुस्कान रघुवंशी 

कायमगंज / फर्रुखाबाद
सीपी गेस्ट हाउस में 19 मार्च की शाम को एक विशाल हिंदू सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हजारो की संख्या में लोग शामिल हुए।
सम्मेलन से पहले दिन में विराट हिंदू यात्रा निकाली गई। इस यात्रा ने कायमगंज नगर के साथ-साथ फर्रुखाबाद, फतेहगढ़, कमालगंज, शमसाबाद, नवाबगंज, अचरा, गठवाया, कम्पिल, अलीगंज, कासगंज, सराय अगहत, मोहम्मदाबाद, बेवर और कायमगंज के आसपास के कई गांवों के लोगों को जोड़ा।
यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में शिव शक्ति अखाड़ा के महंत मधुराम शरण शिवा शामिल हुए। उन्होंने कहा गीता में भगवान श्री कृष्ण ने कहा है कि भगवान तुम्हारी रक्षा करने नहीं आते किसी ना किसी रूप में वह तुम्हे मार्ग दर्शित करते हैं शास्त्र उठाने के लिए,
दिल्ली से गौ रक्षक टीम दक्ष चौधरी, अक्कू पंडित, डॉक्टर प्रकाश, दीपक दीक्षित, गौरव राजपूत, ऋषभ ठाकुर (गौ रक्षक टीम) ने कहा कि लोग मुझे गुंडा कहते हैं तो हम गुंडे हैं हमारे धर्म की किसी बहिन बेटी के साथ कोई अधर्मी गलत करेगा और मुझे पता चला तो मैं उसे हर सम्भव बचाने का प्रयास करूंगा, दक्ष चौधरी ने कहा कि मैं शास्त्र से ज्यादा शस्त्र को मानता हूं। जो खामेनेई की मौत पर दुःखी होकर दिखा रहे हैं तो वह ईरान जाकर क्यों नहीं लड़ते। हरिद्वार से मुस्कान रघुवंशी ने कहा कि पांचाल राज्य का नाम कायमगंज जिला फर्रूखाबाद कैसे हुआ पांडवो के प्रस्थ के नाम कैसे बदले यह विचारणीय है। यात्रा संयोजक प्रभात कश्यप, अध्यक्ष देवेंद्र दुबे, आकाश सिंह, (कट्टर हिंदू बजरंग दल) और प्रिंस भारद्वाज सौरव पंडित , अंबुज गंगवार अजय गुप्ता आदि युवा टीम के नेतृत्व में आयोजित की गई थी। इसे पिछले कई वर्षों की सबसे बड़ी यात्रा बताया जा रहा है, जिसमें लगभग 5 हजार लोग शामिल हुए। नगरवासियों ने यात्रा को अब तक की सबसे विराट यात्रा बताया।
सम्मेलन के सफल आयोजन पर लोगों ने फोन, प्रतिष्ठानों और घर-घर जाकर बधाइयां दीं। आयोजक समिति ने सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे उन सभी के आभारी हैं जो अपने व्यस्त समय से निकालकर यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने सहयोग को सराहनीय बताया।
मंच पर छोटे बच्चों ने अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए धार्मिक प्रस्तुतियां दीं। सम्मेलन का समापन देर शाम को हुआ।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]