नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मथुरा में गौ रक्षक साधु की मौत पर हाईवे पर हंगामा, पथराव,पुलिसकर्मी घायल; आरोप- गौतस्करों ने ट्रक से कुचलकर मारा, पुलिस बोली- एक्सीडेंट – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

मथुरा में गौ रक्षक साधु की मौत पर हाईवे पर हंगामा, पथराव,पुलिसकर्मी घायल; आरोप- गौतस्करों ने ट्रक से कुचलकर मारा, पुलिस बोली- एक्सीडेंट

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मथुरा :-  गौरक्षक चंद्रशेखर बाबा (65) की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। वह फरसा वाले बाबा के नाम से मशहूर थे। बाबा के एक साथी ने दावा किया- शनिवार तड़के बाबा 2 साथियों के साथ ट्रक का पीछा कर रहे थे। ट्रक में गौवंश होने की सूचना थी। ट्रक को ओवरटेक कर बाबा ने सामने बाइक खड़ी कर दी। तभी अचानक ड्राइवर ने रफ्तार बढ़ा दी और बाबा को कुचलते हुए फरार हो गया। बाबा की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की जानकारी इलाके में आग की तरह फैली। देखते-ही-देखते हजारों की भीड़ दिल्ली-मथुरा हाईवे पर जमा हो गई। आरोपियों के एनकाउंटर की मांग कर हाईवे जाम कर दिया। जाम खुलवाने पहुंची पुलिस को लोगों ने खदेड़ दिया। पथराव भी किया, जिसमें कुछ पुलिसकर्मी लहूलुहान हो गए।

लोगों ने पुलिस की 5 से 6 गाडियों में तोड़फोड़ की। शीशे तोड़ दिए। इस दौरान फायरिंग भी हुई। हालात बेकाबू होता देख पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। आंसू गैस के गोले छोड़े। इस बीच, CM योगी ने मामले का संज्ञान लिया। अफसरों को सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। कहा- आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।

मामले में DIG शैलेश पांडे का कहना है कि शक के आधार पर बाबा एक ट्रक को रोककर चेकिंग कर रहे थे। सुबह कोहरा होने की वजह से पीछे से आ रहे ट्रक ने खड़े ट्रक को टक्कर मार दी। बाबा इसकी चपेट में आ गए। डीआईजी ने साफ किया कि ट्रकों में कोई गोवंश नहीं था। उपद्रव करने वालों पर कार्रवाई करेंगे। अब तक आठ लोगों को हिरासत में लिया गया है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]