पुलिस मुठभेड़ में एक आरोपी के पैर में गोली लगी, दूसरा गिरफ्तार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
फर्रुखाबाद :- जनपद के मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान लूट के एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरे को गिरफ्तार कर लिया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। बदमाशों ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई।
पुलिस की गोली लगने से उपेंद्र उर्फ रॉकी नामक आरोपी घायल हो गया, जिसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक अन्य आरोपी को भी मौके से गिरफ्तार किया गया। मुठभेड़ में कांस्टेबल दिग्विजय सिंह के हाथ में भी गोली लगी है, उन्हें भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार, ये आरोपी बीती रात एक ई-रिक्शा चालक के साथ हुई लूट की घटना में शामिल थे। इस मामले की जांच के लिए ह्यूमन इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस का इस्तेमाल किया गया था।
सूचना मिली थी कि आरोपी उगरपुर के ट्यूबवेल और मंदिर के पास वाले रास्ते पर मौजूद हैं। इसके बाद मऊ दरवाजा और मोहम्मदाबाद कोतवाली पुलिस ने संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाया। पूछताछ में आरोपियों ने मोहम्मदाबाद की घटना के अलावा तीन माह पूर्व मऊ दरवाजा क्षेत्र में एक साइकिल सवार से लूट की बात भी कबूली है। उनके अन्य साथियों की तलाश जारी है और मामले की विवेचना चल रही है।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

