नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , रामनवमी पर धूमधाम से निकलेगी शोभायात्रा – रुट बदला। – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

रामनवमी पर धूमधाम से निकलेगी शोभायात्रा – रुट बदला।

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

फर्रुखाबाद :-  रामनवमी पर 27 मार्च को दिन शुक्रवार को धूमधाम से निकाली जाएगी रामनवमीं शोभायात्रा का रुट बदलने की तैयारी शुरू हो गई है।रामनवमी शोभायात्रा की तैयारी जोरों से आरंभ हो गई है। व्यापार मंडल के संरक्षक आनन्द प्रकाश गुप्ता ( मुन्ना गुप्ता ) पत्रकार, के अनुरोध पर श्री राम विविध कला केंद्र के संस्थापक विजय दुबे ने शोभायात्रा का रुट बदलने की जानकारी दी शहर के रेलवे रोड स्थित होटल आनन्द पैलेस में बैठक बुलाई गई बैठक में पदाधिकारीयों ने रूट बदलने की जानकारी दी शहर के पदाधिकारियों ने रुट बदलने पर के लिए विचार विमर्श किया गया बैठक में तय किया गया कि श्री रामनवमी पर शोभायात्रा में ध्वजारोहण,बैंड,दुर्गा माता जी की झांकी के साथ भगवान राम,लक्ष्मण,भरत,शत्रुघ्न,रथ से सवार होकर शहर से निकलेंगे।यह जानकारी संस्थापक विजय दुबे (मटर लाल)ने देते हुए मीडिया को बताया कि राम रथ बड़ा होने के कारण रुट बदलना बहुत जरूरी हो गया है।उन्होंने बताया 27 मार्च दिन शुक्रवार को शाम 6 बजे स्टेट बैंक के सामने बी एस मेंशन से रवाना होगी शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गो चौंक, घुमना,लालगेट,होते हुए रोडवेज बी एस गार्डन पहुंचेगी। यहां पर राम रसोई का आयोजन किया गया उन्होंने बताया अगले दिन 28 मार्च दिन शनिवार को शाम 6 से रात्रि 9 बजे तक भी एस मेंशन
में भजन संध्या के पश्चात सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।मालूम हो कि पहले श्री राम शोभायात्रा सरस्वती भवन
से प्रारम्भ होकर चौक,घुमना,सा है साहबगज चौराहा,नाला मछरटटा,लोहाई रोड,होते हुए सरस्वती भवन पहुंचती थी लंबे रुट को लेकर पहले से ही विरोध था अखिल भारतीय हिंदू महासभा के नेता विमलेश मिश्रा ने संगठित होकर शोभायात्रा में शामिल होने को कहा है।बैठक में सौरभ मिश्रा, शिवओम पांडेय ने भी अपने विचार और सुझाव रखे बैठक में मुख्य रूप से राम विविध कला केंद्र के अध्यक्ष संदीप दीक्षित,दीपक मिश्रा,अखिल भारत हिंदू महासभा के जिला अध्यक्ष क्रान्ति पाठक एवं सरताज भाई शामिल रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]