बलिदान दिवस मना, राजगुरू, सुखदेव, भगत सिंह को अर्पित किए श्रद्धा सुमन
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
फर्रुखाबाद :- फतेहगढ़ स्थित डीएन डिग्री कॉलेज के मैदान में सोमवार दोपहर बाद बलिदान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गौ सेवा आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता ने कहा कि हमें नए भारत के निर्माण की प्रेरणा लेनी चाहिए।
कार्यक्रम में गौ सेवा आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता ने महिला आयोग की पूर्व सदस्य डॉ. मिथिलेश अग्रवाल के साथ बलिदानियों के चित्रों पर पुष्प अर्पित किए और दीप प्रज्वलित किया। मंचासीन अतिथियों का स्वागत किया गया, जिसके बाद श्याम बिहारी गुप्ता सहित अन्य अतिथियों ने पंडाल में बैठे शहीदों के परिजनों पर फूल बरसाए। इसके बाद सामूहिक वंदे मातरम का गान किया गया।
अपने संबोधन में गौ सेवा आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बलिदानियों को प्रणाम करते हुए ‘भारत माता की जय’ के साथ उद्बोधन शुरू किया। उन्होंने बताया कि आज पूरे देश में जगह-जगह ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति की असली उम्र वह नहीं होती जितनी वह जीता है, बल्कि वह होती है कि उसके जाने के बाद कितने वर्षों तक लोग उसे याद करते हैं।
उन्होंने जोर दिया कि आज हम जिन बलिदानियों को याद कर रहे हैं, इसका अर्थ है कि वे आज भी हमारे बीच जीवित हैं। पत्रकार वार्ता के दौरान श्याम बिहारी गुप्ता ने कहा कि सबसे पहले उन शहीदों को नमन जिन्होंने अपने जीवन को देश के लिए न्योछावर कर दिया। उन्होंने कहा कि आज हम सभी का जीवन उन्हीं के बलिदान के कारण सुरक्षित है।
उन्होंने फर्रुखाबाद को एक ऐसी जगह बताया जहां से बड़ी संख्या में लोगों ने बलिदान दिया है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि 23 मार्च को भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव का बलिदान दिवस है, और इसी उद्देश्य से पूरे देश में ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं ताकि सभी बलिदानियों को याद किया जा सके।
उन सभी महापुरुषों के लिए हम सभी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। इससे नए भविष्य के निर्माण के लिए भी। आज जिन कमियों के कारण मुट्ठी भर लोग उन्होंने कहा हिंदुस्तान में अंग्रेजों की संख्या कभी 20000 से ज्यादा नहीं रही, मुट्ठी भर मुगल इस देश के अंदर रहे। पुर्तगाली भी है और यूनानी भी आए छोटी-छोटी संख्या में यह लोग आए। यह लोग हमारे इतने बढ़े विशाल देश को लूटते रहे।
आज हमें नए भारत के निर्माण के लिए भी प्रेरणा लेनी है। जिससे हम आने वाले 2047 तक भारत को समृद्ध शक्तिशाली विश्व गुरु बनाने की दिशा में हम सभी कार्य करें। वही बलिदानियों के लिए किए गए कार्यक्रम के संयोजक निशांत गुप्ता रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ मिथिलेश अग्रवाल ने की।
आरएसएस के सहसंयोजक कानपुर प्रांत धर्मेंद्र वर्मा जी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए । मुख्य अतिथि के रूप में आरएसएस के विभाग प्रचारक राहुल जी रहे। यह कार्यक्रम हिंदू जन जागरण समिति के तत्वाधान में किया गया। इस दौरान कैप्टन डीएस राठौर , कैप्टन नवीन कटियार ,अवधेश सिंह , धर्मेन्द्र वर्मा, लवलेश कुमार,पवन गुप्ता, विपुल राठौर, नवीन कटियार, ममता सक्सेना, पूर्व चेयरमैन कायमगंज सुनील चक, सुबोध गुप्ता जिलाध्यक्ष व्यापार संगठन, हिमांशू शर्मा, अजय गुप्ता, विपिन कुमार ममता सक्सेना, सुधांशू पाण्डेय नूतन चतुर्वेदी,
भाजपा नेता भास्कर दत्त द्विवेदी, सुभाष दीक्षित सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
पीछे की तरफ कुर्सी पड़ी रही खाली कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों को पहुंचाने की उम्मीद थी। इसी के चलते व्यापक स्तर पर तैयारी भी की गई थी। पंडाल लगा बड़ी संख्या में कुर्सियों को डलवाया गया था लेकिन पीछे की तरफ कुर्सियां खाली पड़ी रही।
अपील करने वाले भी लोग रहे नदारद बलिदान दिवस कार्यक्रम को लेकर कई दिनों से तैयारी का दौर चल रहा था। भाजपा नेता सहित अन्य लोगों ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर कार्यक्रम में पहुंचने की लोगों से अपील भी की थी, लेकिन अपील करने वाले लोग ही कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। यह चर्चा का विषय बना रहा।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

