नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सपा के 10 सदस्य आज पूर्व विधायक के घर जाएगा,फर्रुखाबाद में परिजनों से मिलकर प्रदेश कार्यालय को रिपोर्ट भेजेगा – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

सपा के 10 सदस्य आज पूर्व विधायक के घर जाएगा,फर्रुखाबाद में परिजनों से मिलकर प्रदेश कार्यालय को रिपोर्ट भेजेगा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

फर्रुखाबाद :- पूर्व विधायक विजय सिंह के आवास पर 17 मार्च को हुए विस्फोट के बाद समाजवादी पार्टी (सपा) का एक प्रतिनिधिमंडल आज उनके परिजनों से मुलाकात करेगा। यह प्रतिनिधिमंडल परिजनों का हालचाल जानने और घटना की जानकारी जुटाने के लिए जा रहा है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने इस 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का गठन किया है। इसमें जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव, महानगर अध्यक्ष राघव दत्त मिश्रा, पूर्व सांसद चंद्रभूषण सिंह उर्फ मुन्नू बाबू, पूर्व विधायक प्रताप सिंह यादव, जमालुद्दीन सिद्दीकी, उर्मिला राजपूत, अजीत कठेरिया, प्रदेश सचिव डॉ. नवल किशोर शाक्य, डॉ. जितेंद्र सिंह यादव और सर्वेश अंबेडकर शामिल हैं।

यह प्रतिनिधिमंडल आज 24 मार्च को पूर्व विधायक विजय सिंह के शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित आवास पर पहुंचेगा। वे तीन मंजिला मकान में हुए विस्फोट में घायल हुए दो बेटों समेत छह लोगों के स्वास्थ्य और स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे।

सपा का आरोप है कि इस घटना में पुलिस प्रशासन ने बिना किसी जांच के ही घायलों पर प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली। प्रतिनिधिमंडल परिजनों से बातचीत कर घटना की विस्तृत जानकारी हासिल करेगा और अपनी रिपोर्ट प्रदेश मुख्यालय को भेजेगा।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]