टावर पर चढ़ा युवक, बोला- पत्नी आएगी तभी उतरूंगा, दो घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा, लोगों को याद आई फिल्म शोले
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
फर्रूखाबाद :- जनपद के मुबारिकपुर गांव में सोमवार शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक गुस्से और निराशा में आकर 132 केवी हाईटेंशन लाइन के टावर पर चढ़ गया और आत्महत्या की धमकी देने लगा। युवक ने खुद यूपी 112 पर कॉल कर सूचना दी कि वह टावर पर चढ़ चुका है और जान दे देगा। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और मौके पर तुरंत पुलिस बल पहुंच गया।
जानकारी के अनुसार, मुबारिकपुर निवासी रवि सोमवार देर शाम घर से करीब एक किलोमीटर दूर मूसाखिरिया गांव में लाखन सिंह के खेत में खड़े हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया। टावर पर चढ़ते ही उसने पुलिस को फोन कर अपनी स्थिति बताई। पुलिस मौके पर पहुंची और उसे समझाकर नीचे उतारने का प्रयास शुरू किया, लेकिन युवक अपनी जिद पर अड़ा रहा। हाईवोल्टेज ड्रामा को देखकर लोगों को शोले फिल्म में जय – वीरू के डायलॉग याद आने लगे जिसमें हीरो धर्मेंद्र वीरू के किरदार में पानी टंकी पर चढ़कर चिल्लाता है गांव वालों मर जावा कूद जावा और बसंती की मौसी को शादी के लिए मनाता हैं।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

