नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सनातन वेशभूषा की आड़ में चल रहा था जासूसी नेटवर्क, लव जिहाद का भी एंगल – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

सनातन वेशभूषा की आड़ में चल रहा था जासूसी नेटवर्क, लव जिहाद का भी एंगल

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

साहिबाबाद / गाजियाबाद :- देशभर में जासूसी नेटवर्क चलाने वाले गिरोहों के सदस्यों की गिरफ्तारी के बाद एक से एक चौंकाने वाली नई जानकारी सामने आ रही हैं। पाकिस्तानी आकाओं से भारत में बैठे गुर्गे सनातन वेशभूषा की आड़ में जासूसी व रेकी कर देश विरोधी गतिविधियों का संचालन कर रहे थे। पाकिस्तान में बैठे सरदार उर्फ सरफराज उर्फ जोरा सिंह और शहजाद उर्फ भट्टी के बाद अब वकार उर्फ विक्की जट का नाम सामने आया है। ये भी इन दोनों की तरह ही समानान्तर तरीके से जासूसी का नेटवर्क चला रहा था और पकड़े गए आरोपी इसके संपर्क में भी थे।

हिंदू किए हुए थे नाम

पाकिस्तान में बैठे सभी आका मुस्लिम है लेकिन, उन्होंने पकड़े जाने के डर व नजर में आने से बचने के लिए अपने नाम हिंदू किए हुए थे। इसका अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि गिरोह के जासूसी करने वालों में पकड़े गए सुहेल उर्फ रोमियो, नौशाद उर्फ लालू, समीर उर्फ शूटर, ईरम उर्फ महक किए हुए हैं। यूइनमें सुहेल कलावा बांधता है और गले में रुद्राक्ष धारण करने के साथ टीका लगाता है। जबकि नौशाद और समीर हाथ में कलावा बांधते हैं। शक व नजर में आने से बचने के लिए आरोपितों ने जासूसी के लिए हिंदू युवा व नाबालिगों को चुना था।

पकड़े जा चुके 18 आरोपी

पुलिस मामले में अब तक 18 आरोपियों को पकड़ चुकी है। इनमें सुहेल मलिक उर्फ रोमियो, साने इरम उर्फ महक, प्रवीन, राज वाल्मीकि, शिवा वाल्मीकि, रितिक गंगवार, गणेश, विवेक, गगन कुमार प्रजापति, दुर्गेश, नौशाद अली उर्फ लालू, मीरा ठाकुर हैं। इनके अलावा छह नाबालिग भी शामिल हैं। जासूसी के साथ अब एजेंसियां लव जिहाद के बिंदु पर भी जांच कर रही है। अंदेशा है कि आरोपियों ने अपने नाम केवल जासूसी के लिए ही नहीं बदले बल्कि इसके पीछे लव जिहाद भी मकसद हो सकता है।

गर्लफ्रेंड के जन्मदिन के कारण रेकी करने नहीं गया सुहेल

सुहेल, नौशाद व समीर को जम्मू-कश्मीर व लेह-लद्दाख की रेकी करने के लिए जाना था। यहां रेकी के लिए पाकिस्तानी आका ने लिस्ट भेजी थी। लेकिन इस दौरान सुहेल की हिमाचल के बद्दी में रहने वाली गर्लफ्रेंड का बर्थडे आ गया। इसके चलते सुहेल रेकी छोड़ हिमाचल चला गया और रेकी का प्रोग्राम कैंसिल हो गया। सुहेल की गर्लफ्रेंड हिंदू है और सुहेल ने उसे अपना नाम रोमियाे बताया है। सूत्रों का कहना है कि सुहेल लव जिहाद की मुहिम से भी जुड़ा है।

हरिद्वार जाकर किया गंगा स्नान, मंदिरों के दर्शन

सुहेल मलिक, मीरा ठाकुर, गणेश, रितिक गंगवार, नौशाद व समीर कुछ दिन पहले हरिद्वार, ऋषिकेष गए थे। यहां इन्होंने हर की पौड़ी पर गंगा स्थान किया, गंगा आरती ली और इसके बाद मनसा देवी व नीलकंठ के दर्शन कर वहां रेकी की। इसके बाद ट्रेन से ये लोग राजस्थान के सीकर रींगस स्टेशन पर पहुंचे और खाटू-श्याम मंदिर के दर्शन किए। यहां से आटो लेकर करीब 15 किलोमीटर दूरी पर एक आर्मी कैंप पर पहुंचे और रेकी कर वापस लौट आए।

सलमान खान के घर पर मीरा ठाकुर और सुहेल ने की थी रेकी

अप्रैल 2024 में बालीवुड सुपर स्टार सलमान खान के घर पर फायरिंग की गई थी। इस हमले में मुंबई के गैंग्सटर मोहम्मद खान उर्फ वसीम चिकना का नाम सामने आया था। पूछताछ में पता चला है कि वसीम के लिए सलमान खान के घर गैलेक्सी की रेकी मीरा ठाकुर, गणेश, सुहेल मलिक, साने ईरम और समीर ने की थी। बाद में इसमें वसीम चिकना समेत कई गिरफ्तारियां हुई थीं।

वीओआईपी से आका जुड़े हैं संपर्क में

पाकिस्तानी आकाओं की लोकेशन अभी तक पाकिस्तान, मलेशिया, दुबई, यूके, नेपाल, कनाडा समेत अन्य देशों की आ चुकी है। जांच में पता चला है कि सभी आका भारतीय सिम का इस्तेमाल कर रहे हैं और कालिंग के लिए वायस ओवर इंटरनेट प्रोटोकॉल (वीआआईपी) का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसकी जरिये वह अपनी लोकेशन किसी भी स्थान की दिखा सकते हैं और कालिंग करने वाले नंबर को बदल सकते हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]