नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अटैना घाट पर युवक गंगा में डूबा,32 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

अटैना घाट पर युवक गंगा में डूबा,32 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कम्पिल / फर्रूखाबाद :- कम्पिल-बदायूं मार्ग स्थित अटैना घाट पर गुरुवार को गंगा में डूबे एक युवक का 32 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। कांवड़ यात्रा के दौरान यह घटना गुरुवार सुबह हुई थी। शुक्रवार को भी एनडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों द्वारा चलाया गया रेस्क्यू ऑपरेशन असफल रहा।
जानकारी के अनुसार, जनपद एटा के थाना जैथरा क्षेत्र के गांव ततरई निवासी 21 वर्षीय सुदेश यादव अपने गांव के अन्य ग्रामीणों के साथ ट्रैक्टर से कांवड़ लेकर जल भरने के लिए अटैना घाट पहुंचा था। गुरुवार सुबह गंगा स्नान करते समय सुदेश गहरे पानी में चला गया और डूब गया।
युवक के पिता इंद्रपाल सिंह यादव ने बताया कि उनके पुत्र को डूबे हुए 32 घंटे से अधिक समय हो गया है, लेकिन अभी तक उसका कोई पता नहीं चल सका है। घटना के बाद से ही अटैना घाट और आसपास के क्षेत्रों में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
एनडीआरएफ टीम के साथ स्थानीय गोताखोर भी गंगा में युवक की तलाश कर रहे हैं। एनडीआरएफ के जवान ऑक्सीजन सिलेंडर की मदद से गहरे पानी में गोता लगाकर खोजबीन कर रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें कोई सफलता नहीं मिली है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]