नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा,सड़क हादसे में 5 लोग घायल – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा,सड़क हादसे में 5 लोग घायल

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कायमगंज / फर्रूखाबाद :- कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को एक तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में पांच लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
कस्बा कायमगंज के मोहल्ला कूंचा गंगा दरवाजा निवासी 30 वर्षीय रेखा सक्सेना (पत्नी बबलू सक्सेना), संजीव पुत्र नरेश, उनकी पत्नी अन्नपूर्णा, सोनी पत्नी बबलू तथा शमसाबाद थाना क्षेत्र के गांव खुड़ना खार निवासी 50 वर्षीय नीरज ऑटो से पुलगालिब तिराहे से फैजबाग की ओर जा रहे थे।
फर्रुखाबाद मार्ग पर टेढ़ीकोन के पास अचानक सड़क पर आए एक कुत्ते को बचाने के प्रयास में चालक ने संतुलन खो दिया। तेज रफ्तार ऑटो बेकाबू होकर सड़क किनारे पलट गया।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तुरंत घायलों को ऑटो से बाहर निकाला। उन्हें निजी वाहनों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया।
ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर अमरेश ने बताया कि रेखा और नीरज की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर कर दिया गया है। अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। घायलों में शामिल सोनी अपने पिता विश्वनाथ के निधन की सूचना पर मायके जा रही थी।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ऑटो में करीब एक दर्जन सवारियां बैठी थीं। हादसे के बाद चालक स्थानीय लोगों की मदद से पलटे हुए ऑटो को सीधा कर मौके से फरार हो गया।
क्राइम इंचार्ज इंस्पेक्टर सुरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस को अभी तक इस हादसे की कोई जानकारी नहीं मिली है। उन्होंने घटना की जांच पड़ताल करवाने की बात कही है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]