नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सेल्समैन की गोली मार कर हत्या , तीन घंटे नहीं उठने दिया शव – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

सेल्समैन की गोली मार कर हत्या , तीन घंटे नहीं उठने दिया शव

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मैनपुरी :-  थाना औंछा क्षेत्र के गांव नगला कंचन निवासी सेल्समैन की शुक्रवार सुबह संदिग्ध परिस्थिति में गोली लगने से मौत हो गई, परिजन ने तीन घंटे तक शव नहीं उठने दिया, आरोप लगाया कि पेट्रोल पंप पर होली के दिन तमंचा सहित पकड़े गए युवकों को दरोगा ने छोड़ दिया था। उन्हीं ने हत्या की है। एसपी ने मामले में जांच के आदेश दिए। पुलिस हत्या या खुदकुशी के खुलासे के प्रयास में जुट गई है।औंछा क्षेत्र के गांव नगला कंचन निवासी 33 वर्षीय गौरव कुमार नगला दुर्जन स्थित श्रीजी पेट्रोल पंप पर सेल्समैन था। बृहस्पतिवार रात को वह पेट्रोल पंप पर ही सोया था, सुबह करीब छह बजे ग्रामीणों ने गौरव का शव पंप से करीब 300 मीटर दूर खेत में पड़ा मिला। सेल्समैन के सिर में गोली लगी थी। जानकारी होने के बाद मृतक के परिजन व ग्रामीण मौके पर आ गए।

सूचना पर सीओ करहल और प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, शव के पास ही तमंचा पड़ा हुआ था, जिसे फोरेंसिक टीम ने जांच के लिए कब्जे में ले लिया। पुलिस ने जब शव उठाना चाहा तो परिजन व ग्रामीण भड़क गए। चौकी पर तैनात दरोगा पर आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। कुछ ही देर में मौके पर घिरोर, कुरावली आदि थाने का फोर्स भी आ गया। मृतक के पिता राधेश्याम और भाई ने आरोप लगाया कि होली के दिन पेट्रोल पंप पर भाई का कुछ लोगों से रुपये लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था, युवकों ने तमंचा तान दिया था। मौके से युवकों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया, मगर, पुलिस ने उन्हें बिना कार्रवाई छोड़ दिया। गौरव की हत्या उन्हीं लोगों ने की है, गौरव की मौत की वजह पुलिस है। हंगामे की जानकारी पर एसपी ने परिजन के आरोप पर जांच के आदेश दिए, परिजन को घटना के शीघ्र व सही खुलासे का आश्वासन दिया। परिजन मान गए और पुलिस ने शव मोर्चरी भेजा।

हत्या या खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा ने बताया कि फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जांच के लिए नमूने एकत्र किए हैं। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं, आरोप पर भी गहनता से जांच जारी है। वहीं, खुदकुशी के एंगल पर भी पुलिस काम कर रही है। पुलिस जल्द ही घटनाक्रम का खुलासा करेगी, आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज भी चेक किए गए हैं।

नहीं मिला गौरव का मोबाइल

घटनास्थल पर जांच के दौरान पुलिस ने मृतक की जेब तलाशी, जेब में 3020 रुपये मिले, मगर गौरव का मोबाइल गायब था। परिजन का कहना है कि अगर आत्महत्या की होती तो मोबाइल तो मिलता, वहीं पुलिस के सामने भी मोबाइल न मिलना बड़ा सवाल है। मोबाइल में होली के दिन हुई घटना के वीडियो भी थे। सर्विलांस टीम मोबाइल की लोकेशन आदि के बारे में जानकारी जुटाने में लगी है।

पत्नी बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल

गांव नगला कंचन निवासी गौरव कुमार पत्नी कोमल, सात वर्षीय पुत्री सिद्धि और पांच वर्षीय पुत्र शिवांक के साथ खुशहाल जिंदगी जी रहा था। परिवार में पिता और एक भाई भी है। घटना के बाद सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]