“रन फॉर इम्पॉवरमेंट” दौड़ का सफल आयोजन, छात्राओं में दिखा उत्साह
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
फतेहगढ़ / फर्रूखाबाद :- मिशन शक्ति फेज 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित “रन फॉर इम्पॉवरमेंट” दौड़ का आज सफलतापूर्वक समापन हुआ। यह दौड़ पुलिस लाइन फतेहगढ़ से प्रारंभ होकर जिला जेल चौराह तक संपन्न हुई।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्कूली छात्राओं ने भाग लिया और पूरे उत्साह के साथ दौड़ को पूरा किया। समापन के बाद छात्राओं ने क्षेत्राधिकारी नगर सहित अन्य पुलिस कर्मियों के साथ सामूहिक फोटो खिंचवाकर अपनी खुशी जाहिर की।
दौड़ में शामिल प्रतिभागियों के चेहरों पर जीत की खुशी साफ झलक रही थी। छात्राओं ने अपने अनुभव को यादगार बनाने के लिए तस्वीरें खिंचवाईं, जो उनके आत्मविश्वास और सशक्तिकरण का प्रतीक बनीं।
इस आयोजन का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक कर उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना है, जिसमें पुलिस प्रशासन की सक्रिय भूमिका सराहनीय रही।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


