नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , दुर्घटना होने पर रद्द होंगे ड्राइविंग लाइसेंस – DM – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

दुर्घटना होने पर रद्द होंगे ड्राइविंग लाइसेंस – DM

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

फर्रुखाबाद :-  जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में अनफिट स्कूल वाहनों को जब्त करने और एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही, दुर्घटनाओं में शामिल वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस रद्द करने का भी आदेश दिया गया।

बैठक में बताया गया कि फरवरी माह में 81 सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें 51 व्यक्तियों की मृत्यु हुई। पिछले वर्ष फरवरी 2025 तक 65 दुर्घटनाओं में 40 व्यक्तियों की जान गई थी। दुर्घटनाओं में वृद्धि पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने पुलिस और परिवहन विभाग को सघन प्रवर्तन कार्रवाई के निर्देश दिए।

एआरटीओ ने जानकारी दी कि जनपद में विद्यालयों के नाम पर 486 वाहन पंजीकृत हैं। इनमें से 130 वाहनों की फिटनेस समाप्त हो चुकी है, जबकि 33 वाहन 15 वर्ष से अधिक पुराने हैं।स्कूली वाहनों की अधिकतम आयु सीमा 15 वर्ष निर्धारित है। इसके अतिरिक्त, 218 वाहनों के परमिट भी समाप्त हो चुके हैं। इन पर कार्रवाई के लिए 1 से 15 अप्रैल तक विशेष अभियान चलाया जाएगा।

डीएम ने पुलिस और परिवहन विभाग को सभी अनफिट स्कूल वाहनों को जब्त करने का निर्देश दिया। उन्होंने बीएसए और डीआईओएस को ऐसे विद्यालयों के विरुद्ध मान्यता समाप्त करने और एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए भी कहा। सभी विद्यालयों में विद्यालय परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित करने के निर्देश भी दिए गए।एआरटीओ ने यह भी बताया कि जनपद में ‘वाहन-4’ पोर्टल के अनुसार 110 निजी एम्बुलेंस पंजीकृत हैं,जिनमें से 53 की फिटनेस समाप्त है।

परिवहन विभाग द्वारा अब तक 3 एम्बुलेंस का चालान किया गया है और 2को जब्त किया जा चुका है।डीएम ने सीएमओ, पुलिस और परिवहन विभाग को अस्पतालों में सघन जांच अभियान चलाने के निर्देश दिए।उन्होंने चिकित्सा विभाग को संबंधित अस्पतालों के विरुद्ध कार्रवाई करने को भी कहा। दुर्घटनाओं में संलिप्त वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़,सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय,डीआईओएस नरेंद्र पाल सिंह, बीएसए वी.पी. सिंह,लोक निर्माण विभाग केअधिशासी अभियंता मुरलीधर एवंअशोक कुमार,एआरटीओ (प्रवर्तन) सुभाष राजपूत,एसीएमओ डॉ.सर्वेश कुमार यादव,एआरएम राजेश कुमार सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]