नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , हमें नहीं चाहिए ऐसे पैसे… मैनपुरी में महिला के खाते में आए 10 करोड़ रुपये – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

हमें नहीं चाहिए ऐसे पैसे… मैनपुरी में महिला के खाते में आए 10 करोड़ रुपये

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मैनपुरी :- रीता देवी के बैंक ऑफ इंडिया के बचत खाते में अचानक 9 करोड़ 99 लाख 49 हजार 588 रुपये जमा हो गए। रीता देवी उस वक्त खेत में काम कर रही थीं, बैंक का मैसेज मिला तो वह हैरान रह गई।
यह मामला मैनपुरी जनपद के बिछवा इलाके के गांव देवगंज में बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां रहने वाली रीता देवी के बैंक ऑफ़ इंडिया के बचत खाते अचानक 10 करोड़ रुपए आ गए। मोबाइल में इतनी राशि जामा होने का मैसेज देखते ही उसके होश उड़ गए और फौरन महिला बैंक पहुंची और बैंक अधिकारियों को जानकारी दी। जिसके बाद जांच शुरू कर दी गयी है।
रीता देवी के बैंक खाते में इतनी बड़ी रकम की खबर जंगल में आग की तरह फैल गयी। उसके बेटे ने एटीएम में बैलेंस चेक करने का वीडियो भी बनाया जो देखते ही देखते वायरल हो गया। परिवार ने इसे कोई गलती बताकर बैंक को सूचना देना बेहतर समझा।

क्या है पूरा मामला ?
जानकारी के मुताबिक बिछवा थाना क्षेत्र के ग्राम देवगंज की रहने वाली रीता देवी के बैंक ऑफ इंडिया, सुल्तानगंज शाखा के बचत खाते में अचानक 9 करोड़ 99 लाख 49 हजार 588 रुपये (लगभग 10 करोड़) जमा हो गए। रीता देवी उस वक्त खेत में काम कर रही थीं, बैंक का मैसेज मिला तो वह हैरान रह गई। पहले खाते में सिर्फ 45 हजार रुपये थे। शक होने पर महिला ने अपने बेटे के साथ एटीएम जाकर बैलेंस चेक किया। स्क्रीन पर करोड़ों की राशि देखकर परिवार के होश उड़ गए। बेटे ने मोबाइल से बैलेंस चेक करने का वीडियो बनाया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
रीता देवी ने बताया कि उन्हें पहले मैसेज पर यकीन नहीं हुआ, फिर बेटे के साथ एटीएम पर जाकर बैलेंस चेक किया, हमें नहीं चाहिए ऐसे पैसे। उधर बेटे ने कहा ईमानदारी से रहना ठीक है। हमें डर लग रहा है, बैंक अधिकारी जल्दी इसका निवारण करें।

बैंक अधिकारियों को दी सूचना

चूंकि रीता देवी और उनका परिवार खेती-बाड़ी करता है। उन्हें डर सता गया औन्होने इस मामले में बैंक अधिकारियों को सूचना दी। जिस पर अब यह जांच की जा रही है कि यह रकम गलती से आई है या कुछ और है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]