नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , घनी बस्ती में परचून दुकान से चोरी – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

घनी बस्ती में परचून दुकान से चोरी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कायमगंज / फर्रूखाबाद :- कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पृथ्वीदरवाजा स्थित एक परचून की गोदाम में अज्ञात चोरों ने ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर दुकान से लगभग 15 से 20 हजार रुपये की नकदी और परचून का सामान ले गए।
यह घटना घनी आबादी वाले इलाके में बीती रात हुई। सुबह जब मोहल्ले के लोगों ने दुकान के टूटे हुए ताले देखे, तो उन्होंने तत्काल दुकानदार ऋषि को सूचना दी।
सूचना मिलते ही दुकानदार ऋषि मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। पीड़ित दुकानदार ऋषि के अनुसार, चोरों ने उनकी दुकान से 15 से 20 हजार रुपये की नगदी के साथ परचून का काफी सामान चोरी कर लिया है।
मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच पड़ताल शुरू कर दी है। क्राइम इंचार्ज इंस्पेक्टर सुरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]