नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , शमसाबाद रेलवेस्टेशन पर 15040 व 15041 ट्रेनों का होगा ठहराव – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

शमसाबाद रेलवेस्टेशन पर 15040 व 15041 ट्रेनों का होगा ठहराव

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

शमसाबाद / फर्रूखाबाद :- भारतीय किसान यूनियन स्वराज के जिलाध्यक्ष कार्यकर्ताओं के साथ रेलवे स्टेशन पर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आंदोलन करने पहुंचे। जहां उनकी मांगे पूरी होने की जानकारी पर आंदोलन स्थगित कर दिया गया।
विगत माह जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्रा ने रेलमंत्री के नाम सम्बोधित एक ज्ञापन दिया था। जिसमें ट्रेन संख्या 15040 व 15041 के रेलवे स्टेशन शमसाबाद पर ठहराव की मांग की थी। मांगे पूरी ना होने पर स्टेशन पर अनिश्चितकालीन कालीन धरना प्रदर्शन व रेलमंत्री का पुतला फूंकने की बात कही थी, पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार को पंडित राहुल राय, प्रदीप दीक्षित, अवधेश पाठक, सरवन कुमार सक्सेना, आजाद यादव, भोला सक्सेना, संजय शर्मा, होरी लाल, सौरभ दीक्षित, अरुण कुमार, वेदप्रकाश सक्सेना, मुकेश कुमार आदि किसान नेता आंदोलन के लिए शमसाबाद रेलवे स्टेशन पर पहुंचे सूचना पर पुलिस बल भी पहुंच गया। तभी स्टेशन अधीक्षक ने जिलाध्यक्ष को अवगत कराया कि उन्होंने उनकी मांगे भेज दी थी जिसका जबाब आ गया है कुछ समय बाद दोनों ट्रेनें रूकना शुरू हो जाएंगी। जिसके पश्चात आन्दोलन स्थगित कर दिया गया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]