नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पोर्टल पर भरना होगा प्रत्येक स्कूल वाहन का विवरण,प्रत्येक स्कूल वाहन की होगी चेकिंग – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

पोर्टल पर भरना होगा प्रत्येक स्कूल वाहन का विवरण,प्रत्येक स्कूल वाहन की होगी चेकिंग

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

– अनफिट स्कूल वाहन किये जायेंगे सीज

– 1 अप्रैल से 15 अप्रैल तक चलेगा विशेष चेकिंग अभियान

फर्रूखाबाद :-  एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत के अनुसार फर्रुखाबाद जनपद के समस्त विद्यालयों को परिवहन विभाग तथा शिक्षा विभाग द्वारा विकसित पोर्टल पर प्रत्येक स्कूल वाहन का विवरण भरना होगा। इसके साथ ही उन्हें एक शपथ पत्र भी अपलोड करना होगा, जिसमें पोर्टल पर भरे गए वाहनों की सत्यता प्रमाणित करनी होगी। पोर्टल पर प्रत्येक वाहन का विवरण उसकी फिटनेस, परमिट,प्रदूषण प्रमाण पत्र तथा बीमा की वैधता अंकित होगी। ड्राइवर के ड्राइविंग लाइसेंस एवं ड्राइवर के चरित्र सत्यापन का विवरण भी अपलोड किया जाएगा। इसके अतिरिक्त विद्यालय परिवहन सुरक्षा समिति की बैठकों की सूचना आदि का विवरण भी भरा जाएगा,जो विद्यालय यह विवरण नहीं भरेंगे , उनके विरुद्ध संबंधित शिक्षा बोर्ड द्वारा कार्यवाही की जाएगी।

जनपद फर्रूखाबाद में विद्यालयों के नाम 486 वाहन पंजीकृत हैं। वर्तमान में 130 वाहनों की फिटनेस समाप्त हो गई है, जिनमें से 33 वाहन 15 वर्ष से अधिक पुराने हैं, जबकि स्कूली वाहनों की आयु सीमा 15 वर्ष है। 218 वाहनों के परमिट समाप्त है। शासन के निर्देशानुसार दिनांक 01 अप्रैल से 15 अप्रैल 2026 तक स्कूली वाहनों के विरूद्ध अभियान चलाया जायेगा, जिसके अन्तर्गत जिलाधिकारी महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि सभी अनफिट स्कूल वाहनों को पुलिस एवं परिवहन विभाग सीज करे तथा बीएसए तथा डीआईओएस ऐसे स्कूलों के विरूद्ध मान्यता समाप्त कराने तथा एफआईआर कराने की कार्यवाही करायें।
अतः ऐसे सभी विद्यालय संचालक जिनके वाहन नष्ट हो गए हैं एवं संचालन में नहीं है, उनके पंजीयन प्रमाण पत्र निरस्त कराना सुनिश्चित करें तथा बिना फिटनेस संचालित वाहनों की फिटनेस कराना सुनिश्चित करें ताकि विधिक कार्रवाई से बचा जा सके।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]