नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , देर रात अचानक मौसम बदला,तेज हवा के साथ बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता, गेहूं की कटाई होगी प्रभावित – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

देर रात अचानक मौसम बदला,तेज हवा के साथ बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता, गेहूं की कटाई होगी प्रभावित

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

फर्रुखाबाद :- मंगलवार देर रात अचानक मौसम बदल गया। तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई और बिजली भी चमकती रही। शहर से लेकर देहात तक हुई इस बारिश से किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका है।
मौसम विभाग ने मंगलवार को तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई थी। दिन में कुछ बादल छाए रहे, लेकिन बारिश न होने से लोगों ने राहत की सांस ली थी। हालांकि, देर रात अचानक तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई, जो देर रात तक जारी रही।
इस बारिश से किसानों के खेतों में खड़ी गेहूं की फसल भीग गई है, जिससे उसकी कटाई प्रभावित होगी। https://youtube.com/shorts/ehtuBTcSuQQ?si=s5OjB3Sikzw6jvml गांव सिकंदरपुर निवासी राहुल कुमार ने बताया कि बारिश से गेहूं की कटाई दो से तीन दिन प्रभावित हुई है। इसके अलावा, खेतों में रखी लहसुन की फसल भी भीग गई है और तंबाकू की फसल को भी नुकसान पहुंचने की संभावना है। बारिश के साथ तेज हवाएं चलने से बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई। शहर में देर रात तक बिजली बहाल हो गई, लेकिन देहात क्षेत्रों में रात भर बिजली गुल रही।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]