नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सैन्य अस्पताल को मिली फुल्ली ऑटोमेटिक बायोकेमेस्ट्री एनेलाइजर मशीन की सौगात – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

सैन्य अस्पताल को मिली फुल्ली ऑटोमेटिक बायोकेमेस्ट्री एनेलाइजर मशीन की सौगात

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

फतेहगढ़ / फर्रूखाबाद (राकेश अरोड़ा / आलोक सिंह) :-  बुधवार को सैन्य अस्पताल, फतेहगढ़ को मिली फुल्ली ऑटोमेटिक बायोकेमेस्ट्री मशीन की सौगात । रु 7,50,000/ मूल्य की मशीन को खरीदने में राजपूत और सिखलाइट रेजीमेंटल सेंटर का बराबर का योगदान है। स्टेशन कमांडर बिग्रेडियर मनीष कुमार जैन ने आज प्रातः इसका उद्घाटन किया। इस अवसर पर सैन्य अस्पताल के कमान अधिकारी कर्नल मनीष पाण्डे, मेडिकल स्पेशलिस्ट मेजर गरिमा त्रिपाठी ,आफिसर इंचार्ज लैब, एडम अफसर केप्टन P. विनोद कुमार, ऑनरेरी लेफ्टीनेंट राजीव सिंह लैब के जे. सी. ओ. अमित कुमार, टेक्नीशियन सुरेश, योगेश तथा पी.वी रेड्डी अ उपस्थित रहे।
मशीन की विशेषताओं की जानकारी देते हुए आफिसर इंचार्ज
लैब मेजर गरिमा सिंह ने बताया कि लीवर फंक्शन, डायबिटीज,
किडनी फंक्शन, LDH, CKMB और आयरन प्रोफाइल के टेस्ट अब आसानी से यहीं पर हो सकेंगें और इसकी रिपोर्ट भी उसे चार घंटे में ही मिल सकेगी। डायविटीज और टेस्ट के लिए आवश्यक HIBA1C,24 H प्रोटीन, प्रोटोन क्रिमीनाइन रेशो (PCR) एलको मिन ब्रिटोनाइन रेशो (ACR) जैस टेस्ट जो पहले बाहर से कराने पड़ते थे वो सब अब यहीं पर और फ्री में हो जायेंगें । जिससे पैसे और समय की बचत के साथ ही ईलाज भी शीघ्र शुरू हो सकेगा। रोगी के एक बार के सैंपल से दी ये सारे जांचें हो जायेंगी उसे दोबारा सैंपल नही देना पड़े‌गा। ब्लड सैम्पल को पहले बाहर भेजना पड़‌ता था। अब सैन्य अस्पताल मे ही यह सुविधा उप्लब्ध है। आयरन प्रोफाइल और LDH, CKHB, ACR, PER के टेस्ट के लिए उसे पांच हजार तक का खर्च आता था। इस मशीन के आने से समय व धन दोनो ही बचत होगी। यह सुविधा वर्तमान व पूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों को निःशुल्क मिलेगी।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]