नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , आशीष गुप्ता बने हिंदू समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष,फर्रुखाबाद में नई जिला कार्यकारिणी का हुआ गठन – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

आशीष गुप्ता बने हिंदू समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष,फर्रुखाबाद में नई जिला कार्यकारिणी का हुआ गठन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

फर्रुखाबाद :- हिंदू समाज पार्टी की जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया है। इस दौरान आशीष गुप्ता को पार्टी का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। यह घोषणा शहर के रेलवे रोड स्थित एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान की गई।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अंकित तिवारी ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए जिला कार्यकारिणी के गठन की जानकारी दी। राष्ट्रीय संगठन मंत्री राजेश मिश्रा के निर्देश पर आशीष गुप्ता को जिलाध्यक्ष बनाया गया।
कार्यकारिणी में एडवोकेट सुनील दीपक शुक्ला, दीपक मिश्रा, लकी पटेल, राम लखन बाल्मीकि, सुनील मिश्रा, अनुज शर्मा और प्रतीक भारद्वाज को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। रोहन कश्यप और आलोक मिश्रा को महामंत्री नियुक्त किया गया है। ज्योति प्रकाश बाजपेई को जिला संगठन मंत्री बनाया गया है।
राहुल गुप्ता, सूरज बाथम, शशिकांत पाराशर, अमन राजपूत, लकी सक्सेना, रुद्र सक्सेना, रजत बाजपेई सहित पांच अन्य सदस्यों को मंत्री पद पर नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त, ऋतिक सारस्वत को कोषाध्यक्ष, शिवम मिश्रा को मीडिया प्रभारी, आदित्य प्रताप सिंह को प्रचार मंत्री और प्रदीप दुबे को कार्यालय प्रभारी बनाया गया है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]