परचून की दुकान में चोरी का खुलासा
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कायमगंज / फर्रूखाबाद :- कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पितौरा निवासी अनीस मोहम्मद की दुकान में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने सफल खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में पान मसाला, सिगरेट और अन्य चोरी का सामान बरामद किया गया है।
दुकानदार अनीस मोहम्मद ने एक अप्रैल 2026 को अचरा रोड पर बिरियन तिराहे के पास स्थित अपनी दुकान से पान मसाला, सिगरेट आदि सामान चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस संबंध में थाना कायमगंज में मुकदमा अपराध संख्या 85/26, धारा 331(4)/305 बीएनएस के तहत मामला पंजीकृत किया गया था।
पुलिस को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आज रविवार को झब्बूपुर क्रॉसिंग के पास से तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान आशु (22 वर्ष) निवासी मोहल्ला जटवारा, आकाश (21 वर्ष) निवासी जटवारा और दानिश उर्फ अरबाज (19 वर्ष) निवासी प्रेमनगर के रूप में हुई है।पूछताछ के दौरान, आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने 1 अप्रैल की रात अचरा रोड स्थित पान मसाला की दुकान के पीछे से ईंट निकालकर (नकब लगाकर) अंदर घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।
पुलिस ने आरोपियों के पास से विभिन्न ब्रांडों के पान मसाला के पैकेट, सिगरेट की डिब्बियां और अन्य सामान बरामद किया है। बरामद सामान में केपी डबल ब्लैक, केपी ब्लैक लेवल, केसी 1000, कैप्स्टन, एडवांस, गोल्ड फ्लेक और विल्स नेवी कट जैसे कई ब्रांड शामिल हैं। इंस्पेक्टर क्राइम सुरजीत सिंह ने बताया कि आरोपियों का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से तीनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


