हर्षोल्लास से मनाई महर्षि निषादराज जयंती, निकली शोभायात्रा
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कायमगंज / फर्रूखाबाद :- रविवार को महर्षि निषादराज जयंती मनाई गई। इस अवसर पर महर्षि कश्यप सेवा समिति द्वारा एक विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया।
शोभायात्रा नगर के बड़ी देवी मंदिर से शुरू होकर गल्ला मंडी चौराहा, मुख्य चौराहा, लोहाई बाजार, बजरिया, पटवन गली और जटवारा रोड से गुजरी। यह यात्रा पुनः बड़ी देवी मंदिर पर समाप्त हुई।
शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां मुख्य आकर्षण का केंद्र रहीं। इसमें महर्षि निषादराज की सजीव झांकी और ऋषि कश्यप का भव्य शोभा रथ शामिल था। यात्रा के दौरान नगर के विभिन्न स्थानों पर लोगों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।
शोभायात्रा में युवा हाथों में तिरंगा और सनातनी झंडा लिए ‘निषाद राज की जय’ के नारे लगा रहे थे। डीजे की धुन पर युवक, युवतियां और महिलाएं उत्साहपूर्वक नृत्य करते हुए आगे बढ़ रहे थे, जिससे नगर का वातावरण भक्तिमय हो गया।
शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय पुलिस भी शोभायात्रा के साथ चल रही थी। यह आयोजन कश्यप सेवा समिति के अध्यक्ष रामप्रकाश के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
शोभायात्रा में नरेश बाथम, संजेश कश्यप, भइया लाल कश्यप, पन्नालाल कश्यप,उमेश कश्यप, धर्मेंद्र कश्यप, मोहन कश्यप, शिव कश्यप, ऋषि कश्यप, बाबूराम कश्यप, राजकुमार और अनमोल कश्यप सहित सैकड़ों महिलाएं, युवतियां और बच्चे शामिल हुए।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


