नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , तेज आंधी से बिजली व्यवस्था चरमराई, कई गांवों में रातभर अंधेरा – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

तेज आंधी से बिजली व्यवस्था चरमराई, कई गांवों में रातभर अंधेरा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

अमृतपुर / फर्रुखाबाद :- तेज आंधी और बारिश ने गंगा पार क्षेत्र की बिजली व्यवस्था को पूरी तरह प्रभावित कर दिया। ग्राम नगला हूषा के पास 33 केवी लाइन का एक महत्वपूर्ण विद्युत पोल टूटकर क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं कई स्थानों पर 11 हजार वोल्ट की लाइनें भी ठप हो गईं। इस बड़ी खराबी के चलते क्षेत्र के चारों प्रमुख विद्युत उपकेंद्र—सलेमपुर, राजपुर, अमृतपुर प्रथम और अमृतपुर द्वितीय—पूरी रात बंद रहे।
बिजली आपूर्ति बाधित होने से गंगा पार के कई गांव अंधेरे में डूबे रहे। रातभर लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा, जिससे जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया।
सुबह होते ही विद्युत विभाग हरकत में आया। जेई शिवम तिवारी के नेतृत्व में टीम ने मौके पर पहुंचकर मरम्मत कार्य शुरू किया। टूटे पोल को दुरुस्त करने और क्षतिग्रस्त तारों को ठीक करने में करीब चार घंटे का समय लगा। कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर लगभग 12 बजे से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति धीरे-धीरे बहाल हो सकी।
विद्युत कर्मचारियों के अनुसार तेज आंधी के चलते कई स्थानों पर पेड़ टूटकर बिजली तारों पर गिर गए थे, जिससे सप्लाई पूरी तरह बाधित हो गई थी। पेड़ों को हटाने और लाइनों को दुरुस्त करने के बाद ही आपूर्ति सुचारू हो सकी। जेई शिवम तिवारी के नेतृत्व में टीम की तत्परता से एक बार फिर समय रहते व्यवस्था बहाल कर दी गई।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]