नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणी, युवक पर मुकदमा दर्ज – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणी, युवक पर मुकदमा दर्ज

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

फर्रुखाबाद :-  सोशल मीडिया पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करना एक युवक को महंगा पड़ गया। थाना राजेपुर क्षेत्र में कुछ दिन पूर्व एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें एक युवक आपत्तिजनक टिप्पणी करता हुआ दिखाई दे रहा था।
मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना अध्यक्ष सुदेश कुमार द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई। पुलिस ने पंकज यादव पुत्र ओमकार, निवासी पट्टी दारापुर थाना राजेपुर जनपद फर्रुखाबाद के खिलाफ वादी रूद्र प्रताप सिंह पुत्र विजय सिंह, निवासी जनपद फर्रुखाबाद की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी के विरुद्ध मु0अ0सं0 52/26 के तहत धारा 352/353(1) बीएनएस एवं 67 आईटी एक्ट में मामला पंजीकृत कर लिया गया है। प्रकरण की विवेचना जारी है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणियां करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]