गंगा कटान से खेत डूबे,जलस्तर बढ़ने से पैलानी दक्षिण में कई मकान, खेत गंगा में समाए
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
शमसाबाद / फर्रुखाबाद :- सोमवार को ब्लॉक स्थित ग्राम पंचायत बांसखेड़ा के मजरा पैलानी दक्षिण में गंगा नदी का कटान तेजी से जारी है। गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि के कारण कटरी क्षेत्र में कई दिनों से भूमि कटाव हो रहा है, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
इस कटान की चपेट में अब तक लगभग एक दर्जन मकान, झोपड़ियां और गरीब किसानों के खेत-खलियान आ चुके हैं। कई प्रधानमंत्री आवास भी गंगा में समा गए हैं।
ग्रामीणों के अनुसार, कटान की वजह से किसानों की गेहूं की फसलें भी प्रभावित हो रही हैं। गंगा नदी के किनारे किसानों ने तरबूज, खरबूज, खीरा और ककड़ी की फसलें तैयार की थीं, जो अब कटान की चपेट में आने से किसानों की चिंता बढ़ गई है।
जिन ग्रामीणों के घर कटान की भेंट चढ़ गए हैं, उनके चेहरों पर मायूसी साफ देखी जा सकती है। ग्राम प्रधान जुबैर खान ने बताया कि खतरे को देखते हुए सभी ग्रामीणों को आगाह कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि लगातार कटान जारी है और किसी भी अनहोनी से बचने के लिए सभी को सचेत किया गया है। जेम खा, मास्कीरन, मशरूम खा, शकील खा और इवनीस जैसे ग्रामीणों ने बताया कि वे भविष्य के खतरों को देखते हुए सुरक्षित स्थानों पर जाने को मजबूर हैं, क्योंकि उनकी आंखों के सामने उनके आवास और झोपड़ियां धराशाई हो रही हैं।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


