नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , गैंगस्टर तालिब की 1.05 करोड़ की संपत्ति कुर्क,किला मऊरशीदाबाद में ढोल-नगाड़ों के साथ पुलिस ने मकान किया सील – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

गैंगस्टर तालिब की 1.05 करोड़ की संपत्ति कुर्क,किला मऊरशीदाबाद में ढोल-नगाड़ों के साथ पुलिस ने मकान किया सील

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कायमगंज / फर्रूखाबाद :-  गैंगस्टर एक्ट के तहत अपराध से अर्जित संपत्तियों के खिलाफ प्रशासन का अभियान शनिवार को जारी रहा। जिलाधिकारी के निर्देश पर पुलिस और राजस्व टीम ने जुबैर खान गैंग के सक्रिय सदस्य तारीख उर्फ तालिब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। टीम ने किला मऊरशीदाबाद पहुंचकर तालिब का मकान और वाहन सहित कुल 1 करोड़ 4 लाख 74 हजार 106 रुपये की चल-अचल संपत्ति कुर्क कर ली।
इस कार्रवाई के लिए नायब तहसीलदार हर्षित, कायमगंज प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन चतुर्वेदी, मेरापुर इंस्पेक्टर विवेचनाधिकारी राजीव पाण्डेय और कस्बा चौकी इंचार्ज अंकुर भाटी भारी पुलिस बल और राजस्व टीम के साथ तालिब के गांव किला मऊरशीदाबाद पहुंचे। टीम ने ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी कराते हुए कुर्की की प्रक्रिया शुरू कराई।
मेरापुर इंस्पेक्टर ने बताया कि 61 लाख रुपये का भवन और 43 लाख 74 हजार 106 रुपये के वाहन कुर्क किए गए हैं। मकान को सील कर दिया गया है। कुर्की के दौरान तालिब के परिजनों और नायब तहसीलदार व विवेचनाधिकारी के बीच प्रपत्रों को लेकर बहस भी हुई। पुलिस ने आरोपी के मकान पर मुकदमे से संबंधित कार्रवाई अंकित की।
गैंगस्टर एक्ट के तहत अपराध से अर्जित संपत्तियों पर प्रशासन की यह लगातार कार्रवाई है। इससे पहले, नगर से सटे गांव गढ़ी इज्जत खां निवासी गैंगस्टर जुबैर खान और उसकी मां रुखसाना की करीब 26 करोड़ रुपये की संपत्तियां कुर्क की गई थीं।
26 फरवरी को पुलिस-प्रशासन ने गैंग के सक्रिय सदस्य रूटोल निवासी सुखबीर यादव की भी 1.75 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति कुर्क की थी, जिसमें उसका एक आलीशान मकान, कृषि भूमि और आठ वाहन शामिल थे।
जुबैर खान गैंग में रामनरेश, पुष्पेंद्र, आदेश, मोबीन, तारीख उर्फ तालिब और पवन जैसे सदस्य शामिल हैं। इनमें जुबैर और मोबीन न्यायालय में आत्मसमर्पण कर चुके हैं, जबकि सुखबीर को पूर्व में मेरापुर पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अन्य आरोपितों ने न्यायालय से गिरफ्तारी पर स्थगन आदेश प्राप्त कर रखा है, जबकि रामनरेश अभी फरार चल रहा है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण दूर खड़े होकर प्रशासनिक कार्रवाई देखते रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]