नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 24 घंटे बाद हुई शिनाख्त रामगंगा नदी में मिला लापता ग्रामीण का शव – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

24 घंटे बाद हुई शिनाख्त रामगंगा नदी में मिला लापता ग्रामीण का शव

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

फर्रुखाबाद :-  थाना राजेपुर ग्राम महेशपुर निवासी 55 वर्षीय रामवीर पुत्र जदुनाथ का शव 24 घंटे बाद रामगंगा नदी में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार रामवीर सोमवार को अपने रिश्तेदार ब्रजेश के यहां जैनापुर गए थे। वहां से अपनी बाइक से अपने गांव महेशपुर लौट रहे थे।लेकिन घर नहीं पहुंचे। सोमवार तक कोई जानकारी न मिलने पर परिजनों ने राजेपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई।इसी दौरान रामगंगा नदी किनारे पशु चरा रहे ग्रामीणों ने नदी में एक शव‌ उतराता देखा और इसकी सूचना मिलते ही राजेपुर थाना अध्यक्ष सुदेश कुमार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे।वहीं रामवीर की बाइक नदी किनारे एक कुटी के पास खड़ी मिली।शव थाना अल्हागज क्षेत्र में रामगंगा नदी से बरामद किया गया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मृतक के परिवार में तीन बच्चे – गौरव सबसे बड़ा पुत्र अंजलि पुत्री छोटे पुत्र का नाम अंशु है। घटना के बाद परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। थाना अध्यक्ष सुदेश कुमार ने मीडिया को बताया कि मामले की सूचना अल्हागज पुलिस को दे दी गई है और पूरे प्रकरण की जांच जारी है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]