सिलेंडर न मिलने पर महिलाओं ने लगाया जाम,उपभोक्ता बोले, कई दिनों से चक्कर लगा रहे,पुलिस से हुई तीखी बहस
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
फर्रूखाबाद :- गैस सिलेंडर न मिलने से नाराज उपभोक्ताओं ने मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। शहर के लाल सराय स्थित नेशनल गैस सर्विस पर मंगलवार को यह घटना हुई, जहां महिलाओं ने सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन किया। 
मंगलवार सुबह से ही एजेंसी पर सिलेंडर लेने वालों की भारी भीड़ जुटी थी। कई दिनों के इंतजार के बाद भी सिलेंडर न मिलने पर लोग आक्रोशित हो गए। प्रदर्शन के कारण यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। सूचना मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जाम खुलवाने का प्रयास किया।
हालांकि, प्रदर्शनकारी हटने को तैयार नहीं हुए। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच बहस भी हुई। जाम में फंसे राहगीरों और प्रदर्शनकारियों के बीच भी कहासुनी देखने को मिली। आक्रोशित उपभोक्ताओं का कहना है कि वह तीन से चार दिनों पहले सिलेंडर बुक कराया था, लेकिन उन्हें अब तक डिलीवरी नहीं मिली है। वे लगातार एजेंसी के चक्कर लगा रहे हैं। 
दूसरी ओर, एजेंसी प्रबंधक ने बताया कि फिलहाल गैस की सप्लाई नहीं आ रही है। उन्होंने कहा कि उच्च अधिकारियों से बात की गई है और जैसे ही गैस की गाड़ी पहुंचेगी, पहले से बुकिंग कराने वाले उपभोक्ताओं को स्टॉक के अनुसार सिलेंडर वितरित किए जाएंगे।
जाम की सूचना पर डीएसओ सुरेंद्र कुमार भी मौके पर पहुंचे उन्होंने उपभोक्ताओं को समझाया इस पर वह मान गए और जाम खुल गया। डीएसओ ने बताया आज गाड़ी आ रही है। जिन उपभोक्ताओं की बुकिंग है, उनके यहां सिलेंडर पहुंचवाया जाएगा।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


