मालगाड़ी की चपेट में आने से कीमैन गम्भीर रूप से घायल
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कायमगंज / फर्रूखाबाद :- लाइन चेक कर रहा कीमैन लाइन की चपेट में आने से गम्भीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए सीएचसी लाया गया।
जानकारी के अनुसार गिरीश चन्द्र (35) पुत्र राजवीर सिंह निवासी नगला आशियाई थाना पटियाली रेलवे में कीमैन पद पर कार्यरत है। वह सुबह रूदायन स्टेशन के पास वह लाइन चेक कर रहा था। तभी फर्रूखाबाद से कासगंज की ओर जा रही मालगाड़ी की चपेट में आ गया। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। https://youtube.com/shorts/2MCSV1iv97Q?si=T5z5U_CwMWY5fjwE जानकारी होने पर साथी कर्मचारियों की मदद से उसे उपचार के लिए सीएचसी कायमगंज लाया गया। जहां प्रथम उपचार के बाद उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। सूचना पर आरपीएफ दरोगा सुशील कुमार मौके पर पहुंचे। वहीं सूत्रों की माने तो रेलवे पायलट ने अधिकारियों को घटना से अवगत कराने हेतु भेजे गए पत्राचार में ट्रेन के आगे लेटना बताया। वहीं साथ आए कर्मचारियों ने बताया कि कीमैन लाइन चेक कर रहा था इलेक्ट्रॉनिक ट्रेन की आवाज हल्की होने कारण वह सुन ना सका।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


