बुजुर्ग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
शाहिद अली के परिवार में उनकी पत्नी जमीला बेगम, पांच बेटियां और एक बेटा माजिद (लगभग 30 वर्ष) हैं। माजिद सबसे छोटा है। शाहिद अली लगभग 10 साल पहले इक्तिदा कंप्यूटर सेंटर में देखभाल का काम करते थे, लेकिन वर्तमान में वह कोई काम नहीं करते थे और घर पर पत्नी व बेटे के साथ रहते थे।
माजिद ने पुलिस को बताया कि घटना की रात उनके घर के पास एक शादी का कार्यक्रम चल रहा था, जिसमें डीजे की आवाज काफी तेज थी। रात करीब 11 बजे उनके पिता चाचा की चाय की दुकान से उनके पास आए और कहा कि डीजे की आवाज तेज होने के कारण वे घर पर नहीं सोएंगे और वाडे में सोएंगे। इसके बाद माजिद घर चले गए। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अजब सिंह, बजरिया चौकी इंचार्ज यतेन्द्र सिंह, कांस्टेबल विनीत चौधरी और कांस्टेबल नरेश मौके पर पहुंचे। पुलिस ने माजिद द्वारा दी गई लिखित सूचना के आधार पर कार्रवाई की।
बजरिया चौकी इंचार्ज यतेन्द्र सिंह ने शव का पंचायतनामा भरा और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी अजब सिंह ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


