नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बाइक में हूटर बजाने पर कार्रवाई,पुलिस ने काटा ₹19,500 का चालान – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

बाइक में हूटर बजाने पर कार्रवाई,पुलिस ने काटा ₹19,500 का चालान

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

फर्रुखाबाद :- 
अवैध हूटर बजाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले दो युवकों पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दोनों का ₹19,500 का चालान काटा।
यह घटना अमृतपुर थाना क्षेत्र की है। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए फतेहगढ़ पुलिस ने युवकों की पहचान की और उन्हें हिरासत में लिया।
पूछताछ के बाद, उनके खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने उन्हें कड़ी चेतावनी भी दी कि भविष्य में ऐसी हरकत न दोहराएं। युवकों ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए दोबारा ऐसा न करने का आश्वासन दिया।
फतेहगढ़ पुलिस ने आम जनता से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। पुलिस ने चेतावनी दी कि सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए अपनी या दूसरों की जान जोखिम में न डालें, और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]