नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , किसान यूनियन ने न्यायिक एसडीएम को सौंपा ज्ञापन,महात्मा टिकैत के पदाधिकारियों ने सात सूत्रीय मांगें रखीं – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

किसान यूनियन ने न्यायिक एसडीएम को सौंपा ज्ञापन,महात्मा टिकैत के पदाधिकारियों ने सात सूत्रीय मांगें रखीं

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

फर्रुखाबाद :- बढ़पुर विकास खंड स्थित जिलाधिकारी कार्यालय में शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत के पदाधिकारियों ने न्यायिक एसडीएम अरविंद कुमार को सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन जिलाधिकारी के नाम संबोधित था।
राष्ट्रीय पदाधिकारी प्रभाकांत मिश्रा ने बताया कि ज्ञापन में बेमौसम बरसात और ओलावृष्टि से हुई फसलों के नुकसान के मुआवजे की मांग की गई है। किसानों के खेतों का लेखपाल द्वारा मौके पर जाकर सर्वे कराने की भी अपील की गई है। इसके अतिरिक्त, किसानों के सभी कर्ज माफ करने, आलू काश्तकारों को उचित मूल्य दिलाने और आलू को उचित दरों पर बाहर भेजने की व्यवस्था करने की मांग भी शामिल है। इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह, मनोज दुबे, अजय पाल सिंह, उमाशंकर, तिलक सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]