नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , हादसे में ज्वेलरी व्यापारी की मौत,परिवार में मातम। – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

हादसे में ज्वेलरी व्यापारी की मौत,परिवार में मातम।

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

फर्रुखाबाद :- हादसे में व्यापारी ज़ावेद खां की मौत हो जाने से परिवार में मातम छा गया।जावेद पड़ोसी जनपद कन्नौज कोतवाली गुरसहायगंज के ग्राम गोरी नवादा निवासी एजाज खा का 30 बर्षीय पुत्र था उसकी गुरसहायगंज में ज्वेलरी की दुकान है।जावेद आज किसी काम से फरुखाबाद गया था वह फरुखाबाद से बाइक द्वारा देर शाम घर जा रहा था।जब जावेद की बाइक थाना कमालगंज क्षेत्र के लव कुश कोल्ड स्टोरेज के पास से गुजर रही थी।उसी समय बाइक व सामने से आए ई-रिक्शा में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में जावेद बाइक से उछलकर सड़क पर जा गिरा जिससे उसके सिर में गम्भीर चोट लगी। एबूलैस से घायल ज़ावेद को सीएचसी कमालगंज ले जाया गया डॉ० मानसिंह वर्मा ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की‌ तो वहां ई-रिक्शा खाली खड़ा था।सड़क पर क्षतिग्रस्त बाइक पड़ी थी।हादसे में थाना कमालगंज ग्राम कनकौली निवासी राजकुमार की 40बर्षीय पत्नी अरुणा घायल हो गई जिनको कमालगंज सीएचसी ले जाया गया।घटना के दौरान घायल अरुणा को परिजन घर ले गए थे महिला को भी चोटें लगी है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]