नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बस स्टैंड पर फिर भिड़े चालक – परिचालक , मारपीट का विडियो वायरल – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

बस स्टैंड पर फिर भिड़े चालक – परिचालक , मारपीट का विडियो वायरल

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

फर्रुखाबाद :- रोडवेज बस अड्डे पर चालकों और परिचालको के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है।आए दिन बसों को पहले नंबर पर लगाने को लेकर झगड़े और मारपीट की घटनाएं सामने आ रही है।शुक्रवार शाम एक बार फिर ऐसा ही मामला सामने आया जब दिल्ली जाने वाली दो रोडवेज बसों के चालक और परिचालक आपस में भिड़ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एक बस फरुखाबाद की थी,जबकि दूसरी बस बुद्ध विहार डिपो की स्टैंड पर पहले नंबर को लेकर शुरू हुई कहासुनी जल्द ही गाली गलौज और फिर मारपीट में बदल गई।दोनों पक्षों के बीच जमकर हाथापाई हुई।
इस दौरान बसों आपस में टकराने और रगड़ लगने की बात भी सामने आई है। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी तीन दिन पूर्व इस तरह का विवाद हो चुका है, लेकिन इसके बावजूद हालात में कोई सुधार नहीं हुआ। घटना का विडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है,जिसमें चालक और परिचालक एक दूसरे से मारपीट करते नजर आ रहे हैं। हैरानी की बात यह रही कि बस स्टाप के पास ही रोडवेज पुलिस चौकी मौजूद होने के बावजूद समय रहते कोई हस्तक्षेप नहीं किया गया।प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि घटना के दौरान पुलिस कर्मी मौके पर थे, लेकिन उन्होंने कोई कार्यवाही नहीं की हर बार की तरह इस बार भी मामला आपसी सहमति से निपटा लिया गया। पहले फरुखाबाद डिपो की बस को रवाना किया गया इसके बाद बुद्ध विहार डिपो की बस को स्टैंड से भेजा गया।स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस तरह की घटनाओं पर सख्ती से रोक लगाई जाए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई कर यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाये।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]