नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , दो पक्षों की लड़ाई में एक की मौत,परिजनों का अस्पताल में हंगामा, पुलिस पर लापरवाही के आरोप – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

दो पक्षों की लड़ाई में एक की मौत,परिजनों का अस्पताल में हंगामा, पुलिस पर लापरवाही के आरोप

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कायमगंज / फर्रूखाबाद :- कोतवाली क्षेत्र में रविवार को दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में एक युवक की मौत हो गई। घटना बाईपास स्थित मेहंदिया वली मजार के पास हुई।
युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में जमकर हंगामा किया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी व्यक्त की। परिजनों ने मंडी चौकी प्रभारी पर लापरवाही और अभद्रता का आरोप लगाया है।

दो पक्षों में जमकर चल लाठी-डंडे

जानकारी के अनुसार, उलियापुर निवासी बांकेलाल और राजकुमार का दूसरे पक्ष के पुष्पेंद्र व करण से विवाद हो गया था। यह विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में लाठी-डंडे और सरिये चले। इस हिंसक झड़प में बांकेलाल और राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दूसरे पक्ष से पुष्पेंद्र और करण को भी चोटें आईं।
अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम सूचना मिलने पर मंडी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। बांकेलाल की हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

घटना में घायल राजकुमार ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए बताया कि 9 अप्रैल को उनका भैंसा चोरी हो गया था। जब वे इस संबंध में शिकायत लेकर मंडी चौकी प्रभारी बलबीर सिंह के पास गए, तो आरोप है कि चौकी प्रभारी ने उन्हें गालियां देकर भगा दिया और सबूत लाने को कहा।

सीसीटीवी फुटेज से तंबाकू गोदाम तक पहुंचे

राजकुमार के अनुसार, वे रास्ते में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए जौरा रोड स्थित एक तंबाकू गोदाम पर पहुंचे थे। वहां पहले से मौजूद पुष्पेंद्र, करण और लगभग 15 अन्य लोगों ने उन पर हमला कर दिया। राजकुमार अपनी जान बचाकर भाग निकला, लेकिन हमलावरों ने बांकेलाल को गोदाम के अंदर खींच लिया और उसे बुरी तरह पीटा, जिससे वह लहूलुहान हो गया।

पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप

बांकेलाल की मौत की खबर सीएचसी पहुंचते ही वहां मौजूद महिलाओं और परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। मृतक की पत्नी और अन्य परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने समय रहते कार्रवाई नहीं की और शिकायत करने पर उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]