नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , दूध खरीद में धोखाधड़ी का आरोप, किसानों का धरना, खरीद केंद्र पर प्रदर्शन, DM को संबोधित ज्ञापन भी दिया – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

दूध खरीद में धोखाधड़ी का आरोप, किसानों का धरना, खरीद केंद्र पर प्रदर्शन, DM को संबोधित ज्ञापन भी दिया

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

फर्रुखाबाद :- भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) के नेतृत्व में फर्रुखाबाद के हथियापुर स्थित दूध संग्रह केंद्र पर सोमवार को किसानों ने धरना प्रदर्शन किया। किसानों ने दूध खरीद में कंपनी पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा।
किसानों का आरोप है कि कंपनी दूध को लीटर में खरीद रही है, जबकि नियमानुसार इसे किलोग्राम में खरीदा जाना चाहिए। उनका कहना है कि लीटर में दूध लेने से प्रति लीटर 30 ग्राम अधिक दूध लिया जा रहा है। इस प्रकार, एक क्विंटल दूध पर किसानों से लगभग 3 किलोग्राम अतिरिक्त दूध लिया जाता है, जो स्पष्ट रूप से धोखाधड़ी है।
ज्ञापन में बताया गया कि दूध का घनत्व अधिक होने के कारण एक किलोग्राम दूध 1030 ग्राम के बराबर होता है। हालांकि, बांट माप विभाग द्वारा संचालित कांटा मशीन 1000 ग्राम पर आधारित होती है। कंपनी द्वारा लीटर में खरीद करने से प्रति लीटर 30 ग्राम दूध अतिरिक्त लिया जा रहा है।
किसानों ने अनुमान लगाया कि सर्दियों में प्रतिदिन 30,000 से 35,000 लीटर और गर्मियों में 18,000 से 20,000 लीटर दूध शीतलन केंद्र पर आता है। यदि प्रतिदिन औसत 25,000 लीटर दूध का हिसाब लगाया जाए, तो कंपनी किसानों से प्रतिदिन लगभग 750 लीटर अतिरिक्त दूध धोखाधड़ी करके प्राप्त कर रही है।
ज्ञापन में यह भी मांग की गई कि कंपनी द्वारा दूध संग्रह केंद्र पर लगीटी कांटा मशीन और दूध संग्रह मशीन का सत्यापन किस विभाग द्वारा किया गया है, यह स्पष्ट किया जाए। किसानों ने सवाल उठाया कि जब कांटा मशीन का सत्यापन बांट माप विभाग द्वारा किलोग्राम में किया जाता है, तो दूध की माप किलोग्राम में क्यों नहीं की जा रही है।
इस दौरान आठ सूत्रीय मांगे ज्ञापन में रही। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद शाक्य, लक्ष्मी शंकर, शिव राम, अरविंद गंगवार, कृष्ण गोपाल मिश्रा, रजत गंगवार, बृजेश गंगवार, अजीत सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। वही मऊ दरवाजा थाना पुलिस भी धरने के दौरान मौजूद रही।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]