नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , उ.प्र.लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष रमाकांत व सचिव अनिल शर्मा बने – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

उ.प्र.लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष रमाकांत व सचिव अनिल शर्मा बने

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कायमगंज / फर्रूखाबाद :- उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की तहसील कार्यकारिणी का चुनाव सम्पन्न हुआ। जिसमें अध्यक्ष और सचिव पद पर चुनाव हुआ, शेष पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए।
तहसील सभागार में उ.प्र.लेखपाल संघ के बैनर तले हुए चुनाव में अध्यक्ष पद पर रमाकांत व आकाश भदौरिया ने नामांकन किया गया। जिसमें आकाश भदौरिया को 32मत मिले वहीं रमाकांत को 37मत प्राप्त हुए। रमाकांत ने पांच मतों से विजय प्राप्त कर अध्यक्ष पद हासिल किया। वहीं सचिव पद पर चार प्रत्याशियों ने नामांकन किया। जिसमें अनिल शर्मा को 35 मत मिले,निखिल मिश्रा 21 मत मिले,सौरभ यादव 06 मत मिले,हर्षित अग्निहोत्री 06 मत मिले वहीं एक मत निरस्त हो गया। अनिल शर्मा ने अपने प्रतिद्वंदी निखिल मिश्रा से 14 मत अधिक प्राप्त कर सचिव पद हासिल किया। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर कु. दामिनी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर कु. अनुराधा यादव, उप सचिव पद पर अश्वनी राजपूत, कोषाध्यक्ष पद पर तामेश्वर राना एवं लेखा परीक्षक पद पर रविकांत आर्य निर्विरोध पद हासिल किया। चुनाव अधिकारी उदय प्रताप सिंह, पर्यवेक्षक अनुभव पाण्डेय, चुनाव अधिकारी द्वितीय पवन कुमार यादव द्वारा नवनियुक्त पदाधिकारियों की विजय घोषणा की गई। इस अवसर जिलाध्यक्ष सचिन मिश्रा,जिला मंत्री कृष्ण कांत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहिनी चौहान, अनुज चतुर्वेदी, हिमांशु गुप्ता, रामजी यादव, अनुभव पाण्डेय ने सभी पदाधिकारियों को जीत की शुभकामनाएं दी।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]